फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: परिषदीय स्कूलों में होगा मीना मंच का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। परिषदीय स्कूलों में वर्तमान शैक्षिक सत्र में एक बार फिर मीना मंच का गठन किया जाएगा। इसके जरिए छात्राओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी और इससे उनके अंदर छिपी प्रतिभा को निखारा जाएगा। मीना मंच के माध्यम से छात्राओं को अपनी बात रखने का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन

स्कूलों में एक जुलाई से मीना मंच का गठन करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मीना मंच के लिए छह छात्राओं की एक समिति बनाई जाएगी, जिसकी पदेन अधिकारी भी स्कूल की छात्राएं ही होंगी। इन छात्राओं को स्कूल की अन्य छात्राओं की उपस्थिति बढ़वाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। समिति की छात्राएं स्कूल की अन्य छात्राओं में आत्मविश्वास की भावना लाने के साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान कराएंगी। साथ ही उनको शिक्षा के प्रति भी जागरूक करेंगी और उनको बताया जाएगा कि शिक्षा का जीवन में क्या महत्व है। बीएसए कोमल ने बताया कि विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखने का अवसर देने, लिंग आधारित भेदभाव के प्रति सचेत करने और अन्य अहम मुद्दों पर छात्राओं को जागरूक करने के लिए यह शुरुआत एक बार फिर से की जाएगी। साल 2022-23 में भी स्कूलों में मीना मंच का गठन किया गया था। इससे छात्राओं के अंदर छिपा डर भी बाहर आएगा और उनको बोलने का अवसर मिलेगा।
-

कौन है मीना
मीना एक काल्पनिक पात्र है, जिसे काफी उत्साही, उमंगों से भरी हुई, सहानुभूति और सहायता का प्रतीक माना गया है। मंच के तहत आयोजित होने वाले हर कार्यक्रम में शामिल होने वाली छात्राओं को मीना मानकर अवसर दिया जाता है। कक्षा छह से आठ तक की छात्राएं ही कार्यक्रम में हिस्सा लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें