कैराना (शामली)। चार दिन पहले युवती को पड़ोस के घर बुलाकर दुराचार करने के मामले में पुलिस ने पुलिस ने पीड़ित युवती का मेडिकल कराया है।
12 नवंबर को कोतवाली में कस्बे के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई था कि उसकी 19 वर्षीय बेटी को बुलाकर पड़ोस का युवक अपने घर ले गया था। आरोप है कि घर पर पहले से मौजूद एक अन्य युवक ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। युवती ने परिजनों को घटना बताई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो आरोपियों आफताब निवासी ग्राम ढकदेई थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर हाल निवासी मोहल्ला आलदरमियान कैराना व रिजवान निवासी मोहल्ला आलदरमियान कैराना के खिलाफ रिपोट दर्ज कर ली थी। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि पीड़ित युवती का मेडिकल कराया गया है। जल्द ही कोर्ट में युवती के बयान दर्ज कराएं जाएंगे।