शामली। थानाभवन पुलिस ने तीन दिन पहले पांच वर्षीय बच्ची को बहला फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
एसपी नित्यानंद राय ने बताया कि थानाभवन थानाक्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पहले 12 नवंबर को पांच वर्षीय बच्ची को गांव के एक युवक द्वारा बहला फुसलाकर जंगल में ले जाने और दुष्कर्म किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण हेतु भेजा गया था। बच्ची के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। शनिवार सुबह आरोपी फहीम को चरथावल तिराहे से गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।