फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मेरठ-करनाल हाईवे पर बन रहा है मेडिकल काॅलेज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शामली में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज बनने का रास्ता साफ हो गया है। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में ज्ञान चेतना एजूकेशन सोसायटी के साथ मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए अनुबंध हो गया है। मेडिकल कॉलेज का निर्माण होने से जिले के छात्रों को मेडिकल की शिक्षा व मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक मार्च 2020 में पुलिस लाइन का शिलान्यास करने आए थे। शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री ने जिले में मेडिकल कॉलेज के निर्माण की सौगात दी थी। इसके बाद से जिले में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए भूमि की तलाश शुरू हुई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन भूमि चयनित नहीं कर पाया था। बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और राज्यमंत्री चिकित्सा शिक्षा मयंकेश्वर शरण सिंह की मौजूदगी में शामली में निजी मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए ज्ञान चेतना एजुकेशन सोसायटी शामली के प्रबंधक अरुण बंसल, अभिषेक गुप्ता व मानस अजय संगल के साथ अनुबंध कर जनपद को मेडिकल कॉलेज की सौगात दी है।
मेडिकल कॉलेज का निर्माण समाजसेवी स्वर्गीय अजय संगल की स्मृति में अजय संगल मेडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च के नाम से मेरठ करनाल रोड पर झिंझाना के निकट किया जा रहा है। लगभग दो वर्ष से ज्ञान चेतना एजुकेशनल सोसायटी शामली इस स्थान पर आयुष्मान हॉस्पिटल का संचालन कर रही है। ज्ञान चेतना एजूकेशन सोसायटी के प्रबंधक अरुण बंसल ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना से जनपद और क्षेत्र के मेडिकल छात्रों को एमबीबीएस की शिक्षा जनपद में ही उपलब्ध हो सकेगी। मेडिकल कॉलेज का अनुबंध होने पर ज्ञान चेतना एजुकेशन सोसायटी और सिल्वर बेल्स परिवार के अतुल बंसल समेत सदस्यों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें