फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दो घंटे की बारिश में शहर में पानी ही पानी

विज्ञापन
शामली बरसात के बाद रेलवे रोड पर भरा पानी
विज्ञापन
शामली। जिले में एक दिन की राहत के बाद बुधवार को फिर बादल जमकर बरसे। सुबह हुई तेज बारिश से शहर में हर तरफ जलभराव हो गया। कैराना मार्ग पर जगह-जगह जलभराव होने से कांवड़िये पानी से होकर निकलते रहे। शहर में जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। जलभराव की समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। उधर, देहात क्षेत्र में कई स्थानों पर मकान गिरने के कारण लोगों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जिले में पिछले सप्ताह शनिवार से सोमवार तक लगातार तीन दिन तक जमकर बारिश हुई। मंगलवार को बारिश थमने से लोगों को राहत मिली थी। बुधवार सुबह चार बजे फिर से बूंदाबांदी के साथ बारिश शुरू हुई। इसके बाद सुबह आठ बजे से दस बजे तक दो घंटे बादल जमकर बरसे। तेज बारिश होने से मुख्य नाला ओवरफ्लो हो गया। शहर के नाला पटरी, सीबी गुप्ता काॅलोनी, मिल रोड, टंकी रोड, धीमानपुरा, नेहरू मार्केट, कबाड़ी बाजार, दयानंद नगर नाला पटरी समेत शहर में हर तरफ पानी ही पानी नजर आया।
बारिश के दौरान कई मोहल्लों में घरों व दुकानों में पानी भर गया। कैराना मार्ग पर जगह-जगह जलभराव होने से कांवड़िये पानी से से होकर निकले। बीच-बीच में थोड़ी देर के लिए धूप भी निकली।
विज्ञापन

- मदरसा समेत दो मकानों की दीवार गिरी
झिंझाना। बारिश होने से गांव मंसूरा में दाऊद के कच्चे मकान की दीवार गिर गई, लेकिन गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुआ है। दाऊद ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। दूसरी ओर कस्बे के साजिद नगर स्थित मदरसा फारुखया की चहारदीवारी भी गिर गई। लगातार हो रही बारिश से गरीबों को अपने कच्चे आशियाने गिरने का डर सताने लगा है।
- पाइप लाइन लीकेज होने से मकानों में आई दरारें
जलालाबाद। मोहल्ला प्रतापनगर निवासी उपेन्द्र गुप्ता, सुनील वर्मा के मकानों में अचानक दरारें आ गई व सड़क तक धंस गई थी। सड़क धंसने की सूचना पर नगर पंचायत के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। खोदाई करने पर पाइप लाइन में लीकेज होना पाया गया, जिसकी मरम्मत कराई गई। उधर, कई दिन से हो रही भारी बारिश जहां लोगो के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है वहीं धान व गन्ने की फसल को लाभ मिल रहा है।
- चौसाना, जिजौला में गलियां बनीं टापू
चौसाना। बुधवार को सुबह हुई बारिश से गांवों की गलियां पानी भरने से टापू नजर आने लगीं हैं। जिजौला से बल्लमाजरा को जाने वाली मुख्य सड़क पानी में डूब गई। बाइक सवार अनियंत्रित होकर गंदे पानी में गिर रहे हैं। चौसाना में स्थित मुख्य बाजार का बड़ा हिस्सा जलभराव के कारण टापू बन गया तो वहीं कई गली मोहल्लों के नाले भर जाने से लोगों को आने जाने का रास्ता नहीं मिल पाया। पंचायत भवन में एक फीट से अधिक पानी जमा हो गया। टापू बने गावों के वीडियो लोगों ने अपने मोबाइल के स्टेटस पर लगाकर प्रशासन को आइना दिखाते रहे।
- सरकारी आवासों में भरा पानी, दस्तावेज हुए खराब
कांधला। भारी बरसात के चलते कांधला ब्लॉक में बने सरकारी आवास व मैदान में पानी से लबालब भर जाने से सरकारी कर्मचारियों को मुसीबतों का सामना करना पड रहा है। बरसात का पानी ब्लॉक के खाली मैदान में भर जाने के बाद ग्राम सचिवों के भवनों में घुस गया। ग्राम सचिव अरशद सैफी, तपेश गिरी, राहुल, निशांत मान, अनुज तोमर, मुकुल बलदेव, रोहित सहित आंगनबाड़ी केंद्र में भी पानी भरने से अभिलेख नष्ट हो गए हैं। बरसात के पानी से आवास में रखे कुछ ग्राम पंचायतों के 2017 से लेकर अब तक के रिकार्ड भीग कर पूरी तरह से खराब हो गए। ब्लॉक परिसर में संचालित सीडीपीओं कार्यालय की भी स्थिति ऐसी ही बनी हुई। कर्मचारी अपने आवास छोड़कर अन्य स्थान पर शरण लिए हुए है।
- भरभरा कर गिरी मकान की छत, मकान मालिक घायल

कैराना। मोहल्ला आलकला स्थित मायापुर रोड पर शौकीन का दो मंजिला मकान मौजूद है। बारिश में सामान भीग जाने के कारण शौकीन अपराह्न करीब तीन बजे ऊपरी मंजिल के कमरे से सामान बाहर निकाल रहा था। तभी अचानक कमरे की छत भरभरा कर गिर गई। शौकीन छत के मलबे के नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने शौकीन को मलबे से बाहर निकाला तथा निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, एसडीएम निकिता शर्मा के निर्देश पर हल्का लेखपाल शमशेर सिंह राजस्व टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। लेखपाल शमशेर सिंह ने बताया कि मकान की छत गिरने की रिपोर्ट तैयार कर आरके दफ्तर में जमा करा दी है।

शामली बरसात के बाद रेलवे रोड पर भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें