फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम में ठिठुरन बरकार  

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों से ठिठुरन बरकरार है। साथ ही आकाश में बादल छाए रहने से बारिश के आसार भी बने हुए है। कोहरे और शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

जनवरी की शुरूआत से ही मौसम का मिजाज बार बार बदल रहा है। सुबह के समय हल्का कोहरा तो दिन में बादल छाए रहने ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। बादलों में लुकाछिपी का खेल रहे सूर्यदेव भी लोगों को राहत देते नजर नहीं आ रहे है। शीतलहर के कारण बाजारों में भी सन्नाटा पसरा है। ठंड के कारण लोग सिर्फ जरूरत के सामान के लिए ही बाजार जा रहे है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो यह ठिठुरन बकरार रहेगी। बादलों के छाने से बारिश की भी संभावनाएं है। 14 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से चल रही हवाओं से ठंड और बढ़ेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर, चिकित्सकों ने सर्दी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें