फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित के सवालों ने उलझाया, हिंदी ने दी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
गणित के सवालों ने उलझाया, हिंदी ने दी राहत
विज्ञापन

शामली। प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के पहले दिन आए प्रश्नपत्र में अभ्यर्थी गणित के सवालों में उलझे रहे जबकि हिंदी के सवालों से राहत मिली। अभ्यर्थियों ने कहा कि प्रश्नपत्र न तो कठिन था और न ही आसान रहा।
- परीक्षा देने पहुंचे बिजनौर निवासी ललित ने बताया कि प्रश्नपत्र ठीक रहा। प्रश्नपत्र न तो कठिन रहा और न ही आसान कहा जा सकता है। कुछ सवाल गणित से कठिन रहे तो हिंदी ने राह को आसान बनाया।
विज्ञापन

- बागपत निवासी सौरभ ने बताया कि गणित के सवालों को समझने में थोड़ा समय लगा लेकिन हिंदी के सवाल आसान थे। सामान्य ज्ञान के कुछ सवालों में भ्रम की स्थिति रही। कुल मिलाकर प्रश्नपत्र औसत रहा।
- बड़ौत निवासी मधुरानी ने बताया कि गणित के सवाल कठिन आए थे। सामान्य ज्ञान, हिंदी के सवाल आसान थे। उन्हें उम्मीद है कि परीक्षा में अच्छे अंक मिलेंगे।
- धामपुर निवासी पूजा ने कहा कि प्रश्नपत्र ज्यादा मुश्किल नहीं था। उसने परीक्षा की तैयारी अच्छी की थी, इसलिए उसे हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। उसे उम्मीद है कि परीक्षा में सफलता अवश्य मिलेगी।
विज्ञापन

--
पिछले साल यूपी टीईटी परीक्षा में पकड़ा गया था सॉल्वर गैंग
शामली। पिछले साल 28 नवंबर 2021 को हुई यूपी टीईटी की परीक्षा के दौरान भी शामली जिले में एसटीएफ ने सॉल्वर गैंग को पकड़ा था। एसटीएफ ने उस समय रवि पंवार निवासी नाला, मनीष उर्फ मोनू निवासी झाल और धर्मेंद्र निवासी बुटराड़ी को गिरफ्तार किया था। उनका एक साथी अजय कुमार मौके से फरार होना बताया था। एसटीएफ ने आरोपियों के कब्जे से यूपी टीईटी का प्रश्नपत्र व फोटो कॉपी के नौ सेट बरामद किए थे

शामली पीईटी की परीक्षा के बारे में जानकारी देता अभ्यर्थी नितिन।- फोटो : SHAMLI

शामली पीईटी की परीक्षा के बारे में जानकारी देती अभ्यर्थी मधु रानी- फोटो : SHAMLI

ामली पीईटी की परीक्षा के बारे में जानकारी देती अभ्यर्थी पूजा- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें