फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना स्थल पर होगी तीन स्तरीय सुरक्षा

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव की आज होने वाली मतगणना के लिए खास सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। केंद्र के बाहर जुड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने को भी भारी फोर्स लगाई गई है। करीब दो हजार पैरामिलिट्री फोर्स और पीएसी लगाई गई है।
विज्ञापन

एसपी अजय कुमार के अनुसार मतगणना में सुरक्षा की तीन स्तरों पर सख्त व्यवस्था होगी। मंडी स्थल में बने स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम मशीनों पर सीआईएसएफ के जवानों का पहरा है। मतगणना स्थल और मतगणना केंद्र के बाहर की व्यवस्था पुलिस और पीएसी संभालेगी। एएसपी को सुरक्षा प्रभारी बनाया गया है। एसपी ने बताया कि मतगणना केंद्र के अंदर मोबाइल फोन नहीं ले जा पाएंगे।

दो शिफ्टों में लगेगी ड्यूटी
चुनाव ड्यूटी में दो शिफ्टों में पुलिस की व्यवस्था की गई है। पहली शिफ्ट सुबह छह बजे से शाम के चार बजे तक और दूसरी शिफ्ट देर रात मगणना खत्म होने तक जारी रहेगी। इसी के अनुसार सभी पुलिस कर्मियों को ड्यूटी आवंटित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

 
मीडिया सेंटर बनेगा
मतगणना केंद्र में प्रवेश के दो मुख्य गेट हैं। दोनों पर ही बैरियर लगाकर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। एक गेट से केवल चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी प्रवेश करेंगे। जबकि दूसरे गेट से मतगणना स्टाफ, मीडिया कर्मियों और राजनीतिक दलों के मतगणना एजेंट आदि की एंट्री होगी। मतगणना केंद्र के अंदर मीडिया के बैठने और उन्हें चक्रवार परिणाम बताने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए अधिकारियों को लगाया गया है। यदि मीडियाकर्मी अंदर जाकर मतगणना देखना चाहेंगे तो एस्कार्ट के साथ उन्हें अंदर लाया और ले जाया जाएगा। मतगणना केंद्र के बाहर परिणाम जानने के लिए जमा होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी बंदोबस्त किए जा रहे हैं। केंद्र के 200 मीटर एरिया को पूरी तरह सील कर दिया जाएगा। भीड़ को नियंत्रित करने को पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के करीब एक हजार जवानों को लगाया गया है। इसके अलावा सादी वर्दी में भी पुरुष और महिला पुलिसकर्मी भी रहेंगे जो स्थिति पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

 
मतगणना में लगेगा फोर्स
एएसपी                   1
सीओ                    3
सिपाही                   275
हैडकांस्टेबल             150
दारोगा                   100
इंस्पेक्टर                  31
पीएसी, पैरामिलिट्री बल   1000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें