फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह योजना: बेटी की शादी के लिए किया था आवेदन, रिश्वत न देने पर दर्शाया शादीशुदा, डीएम ने बैठाई जांच

Tue, 17 Mar 2026 03:05 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

Shamli News: एरटी गांव के अलीहसन का कहना है कि उन्होंने अपनी दो बेटियों की शादी के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि पहले तो सचिव ने ज्यादा आवेदन आने की बात कही, फिर बाद में रुपयों की मांग की। वहीं सचिव ने आरोपों को गलत बताया है। 
विज्ञापन
जांच के आदेश। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में गड़बड़ी का आरोप एरटी गांव के अलीहसन ने लगाया है। ग्राम पंचायत सचिव पर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की है। डीएम ने मामले पर जांच बैठा दी है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


एरटी गांव के अलीहसन का कहना है कि उसने 14 अक्तूबर 2025 को अपनी दो बेटियों नसरीन और सायरा के विवाह के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में आवेदन किया था। आरोप है कि उस समय ग्राम पंचायत सचिव ने आवेदन यह कहते हुए निरस्त कर दिया कि पहले से ही अधिक आवेदन आ चुके हैं, इसलिए इस बार शामिल नहीं किया जा सकता।

पीड़ित के अनुसार, मजबूरी में उसने अपनी एक बेटी नसरीन की शादी कर्ज लेकर कर दी। इसके बाद दूसरी बेटी सायरा के विवाह के लिए दोबारा योजना में आवेदन किया। आरोप है कि इस दौरान ग्राम पंचायत सचिव ने 20 हजार रुपये की मांग की। पैसे देने से मना करने पर सचिव ने कथित रूप से गलत रिपोर्ट लगाते हुए सायरा को शादीशुदा दर्शा दिया और योजना से अपात्र कर दिया।
विज्ञापन


पीड़ित ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए संबंधित ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई करने और बेटी सायरा को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। उधर, सचिव ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। जिलाधिकारी अरविंद कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें