फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: - सामूहिक विवाह 31 जनवरी को, 567 आवेदन हुए प्राप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- सामूहिक विवाह योजना की सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने की समीक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि आगामी 31 जनवरी को जिलेभर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजन किए जाएंगे। शासन से 632 विवाह कराने का लक्ष्य मिला है। 567 आवेदन प्रशासन को प्राप्त हो गए हैं।
शनिवार को सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने विकास भवन में अपने कार्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की समीक्षा की। सामूहिक विवाह जिला मुख्यालय पर नगर पालिका परिषद के साथ नगर पंचायत ओर से सभी ब्लाक मुख्यालयों पर आयोजित किए जाएंगे। सामूहिक विवाह के 567 आवेदन प्राप्त हुए हैं।सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को 35 हजार रुपये की धनराशि की सहायता, छह हजार रुपये आयोजन व्यय, दस हजार रुपये के आभूषण,वस्त्र,बर्तन दिए जाएगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने किसानों को बांटे ऋण स्वीकृति पत्र
कैराना। तहसील में आयोजित ऋण मेले के दौरान डीएम ने आधा दर्जन किसानों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए।
शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मुख्यालय पर उप्र सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा झिंझाना की ओर से सहायक महाप्रबंधक कालिका प्रसाद के नेतृत्व में ऋण मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीएम जसजीत कौर ने आधा दर्जन किसानों को उनकी आय एवं रोजगार सर्जन हेतु 17.40 लाख के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए। वहीं, सहायक निबंधक राजवीर सिंह ने बैंक की लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान एसडीएम शिवप्रकाश यादव, तहसीलदार प्रियंका जायसवाल, बैंक के फील्ड ऑफिसर इंद्रजीत अहलावत, अरविंद कुमार, विकास कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें