फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: प्रधान व सचिव पर लगाया अवैध रूप से मिट्टी बेचने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान व सचिव पर लगाया अवैध रूप से मिट्टी बेचने का आरोप
विज्ञापन

-कसेरवा कलां के ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। गांव कसेरवा कलां के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में ग्राम प्रधान व सचिव पर अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत तालाब की खोदाई कराकर निकलने वाली मिट्टी को अवैध रूप से बेचने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
कसेरवा कलां गांव निवासी कई ग्रामीण तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। संपूर्ण समाधान दिवस में दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव में एक तालाब अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत सुंदरीकरण के लिए चयनित किया गया है। आरोप है कि प्रधान व सचिव तालाब की मिट्टी को जेसीबी से निकलवाकर बेच रहे हैं। गन्ना विभाग ने जो सड़क बनाई थी, वह भी ओवरलोड वाहनों के चलने से टूट गई है।
विज्ञापन

28 दिसंबर को शिकायत के आधार पर तहसीलदार शामली ने मौके पर पहुंचकर मिट्टी खनन बंद कराया था। जिसे दोबारा चालू किए जाने पर थाना आदर्श मंडी पुलिस मौके पर पहुंची थी और खोदाई को अवैध बताते हुए दोबारा बंद करा दिया था, लेकिन मौके पर मशीनों को सीज नहीं किया गया। जिस कारण दोबारा मिट्टी खनन किया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने उप मुख्यमंत्री के नाम भी शिकायती पत्र भेजा है। इस अवसर पर जोगेंद्र सिंह, मनीष कुमार, अजय कुमार, अजीत देशवाल, रजनीश, नरेंद्र सिंह, परमेंद्र देशवाल, हरेंद्र देशवाल, राजेंद्र शर्मा, कैशव शर्मा, विनोद कुमार, सचिन, नरेंद्र, विनीत आदि मौजूद रहे।
-
दीपक गुप्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें