फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पेड़ पर लटका मिला राज मिस्त्री का शव

Thu, 22 Aug 2024 02:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। किवाना मार्ग पर बुधवार दोपहर बाद करीब दो बजे आम के पेड़ पर जाट कॉलोनी निवासी राजमिस्त्री 56 वर्षीय महेंद्र सिंह का शव लटका मिला। दो दिन पूर्व राज मिस्त्री घर से बाजार जाने के लिए कहकर निकले थे।
विज्ञापन

गांव किवाना मार्ग पर बाग के पास आम के पेड़ पर अधेड़ लटा होने की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी थी। रस्सी से फंदा लगाकर अधेड़ लटका हुआ था। मृतक सफेद पेंट और शर्ट पहने हुए था। बाद में परिजनों ने मृतक की पहचान की। मृतक के बेटे रविंद्र ने बताया कि दो दिन पूर्व पिता महेंद्र घर से बाजार में कुछ समान लेने की बात कहकर गए थे, लेकिन नहीं लौटे। उनकी तलाश भी की गई मगर कोई पता नहीं लग सका था। उधर, पुलिस ने आत्महत्या की भी आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें