फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हरियाणा में सड़क हादसे में राजमिस्त्री की मौत

Sun, 22 Oct 2023 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। हरियाणा के सनौली क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने क्षेत्र के गांव नंगलाराई खेड़ा निवासी बाइक सवार राजमिस्त्री को टक्कर मार दी। हादसे में घायल राजमिस्त्री की हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव नंगलाराई खेड़ा निवासी अब्दुल रहमान (40) हरियाणा के पानीपत में राजमिस्त्री था। शुक्रवार को वह अपनी बाइक पर सवार होकर पानीपत जिले के सनौली में जा रहा था। इसी दौरान तामशाबाद टोल टैक्स के निकट अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए पानीपत के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार को राजमिस्त्री की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई अब्दुल्ला की ओर से सनौली थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज गया। शनिवार को दोपहर पोस्टमार्टम के उपरांत मृतक का शव घर पहुंचा, तो परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में गमगीन माहौल में शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। मृतक के दो बेटे व एक बेटी है। हादसे से परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें