फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क और सैनिटाइजरों की नहीं कमी, मेडिकल स्टोरों पर लगाई रेट लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल स्टोरों पर लगाई मास्क, सैनिटाइजर की रेट लिस्ट
विज्ञापन

शामली। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मास्क और सैनिटाइजर की डिमांड बढ़ गई है। इसके चलते कुछ लोग इन्हें महंगे दामों पर बेच रहे हैं। इस कालाबाजारी को रोकने के लिए शामली केमिस्ट एसोसिएशन शामली ने दुकानों पर रेट लिस्ट लगाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद रेट लिस्ट चस्पा कर दी गई।
शुक्रवार को एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में शामली का अतिरिक्त प्रभार देख रहे सहारनपुर के औषधि निरीक्षक संदीप कुमार भी मौजूद रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष देवराज मलिक ने बताया कि बाजार में मास्क और सैनिटाइजर की कोई कमी नहीं है। इसके बाद भी केमिस्टों को छोड़कर अन्य दुकानों पर सैनिटाइजरों और मैडिकेटिड मास्क की कालाबाजारी हो रही है। बाजार में कालाबाजारी रोकने के लिए मास्क और सैनिटाइजरों के रेट निर्धारित कर दिए गए है और उनकी रेट लिस्ट मेडिकल स्टोरों पर चस्पा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 50 से 60 एमएल का सैनिटाइजर 50 रुपये में और 100 एमएल का सैनिटाइजर 90 रुपये, मास्क मैडिकेटिड थ्री लेयर 10 रुपये और फेस मास्क 25 रुपये निर्धारित किए गए है।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक संदीप कुमार ने कहा कि सैनिटाइजर और मास्क की खरीद फरोख्त में अनियमितता मिलने पर या अधोमानक मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। मानक दरों से अधिक दाम पर सामान की बिक्री करें और अगर कोई अधिक दाम पर बेचता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर अनिल भार्गव, संजीव कुमार, अरविंद संगल, मुकेश तेवतिया, महेशचंद गर्ग, सोमेश मित्तल, अशोक बालियान, सुशील, चंद्र प्रकाश, प्रदीप मौजूद रहे।
दुकानों पर मास्क और सैनिटाइजर की उपलब्धता देखी
शामली। डीएम द्वारा गठित टीम में शामिल औषधि निरीक्षक संदीप कुमार एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने शहर के मेडिकल स्टोर, किराना स्टोर, फल विक्रेता और मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने मास्क एवं सैनिटाइजर की उपलब्धता की जांच की और निर्देशित किया गया कि मास्क एवं सैनिटाइजर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत है, जिसको हर आवश्यक व्यक्ति को आसानी से और कम से कम कीमतों पर उपलब्ध कराया जाए। खरीद एवं बिक्री का लेखा जोखा अलग से रजिस्टर में प्रतिदिन तैयार किया जाए ताकि निरीक्षण के समय मास्क एवं सैनिटाइजर की उपलब्धता को जांचा जा सके। ऐसा नहीं पाया गया सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली में हवन यज्ञ हुआ
शहर कोतवाली में कोरोना से मुक्ति के लिए हवन यज्ञ किया गया। हवन में पुलिसकर्मियों और आर्य समाज के लोगों ने भी आहुति प्रदान दी। इस अवसर पर रघुवीर सिंह आर्य, राजपाल आर्य, सुभाष धीमान, कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन

चार अप्रैल तक लर्निंग लाइसेंस के नए आवेदन नहीं होंगे
शामली। एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि कोरोना वायरस को देखते हुए शासन स्तर से जारी गाइड लाइन के मुताबिक चार अप्रैल या इससे पूर्व की तिथियों पर लर्नर लाइसेंस टेस्ट के लिए स्लॉट बुकिंग कराई गई है, उन आवेदकों की स्लॉट बुकिंग अगले स्लॉट में री शेड्यूल की जाएगी। चार अप्रैल तक लर्नर लाइसेंस के नए आवेदन नहीं लिए जाएंगे। इसके साथ ही चार अप्रैल तक केवल उन आवेदकों के स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस का कार्य किया जाएगा, जिनके लर्नर लाइसेंस की वैधता 30 अप्रैल या उससे पूर्व समाप्त हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें