फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद दोबारा तामीर कराने की मांग

Wed, 06 Dec 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
कैराना रोड मदरसे में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित मौलाना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में ऑल इंडिया इमाम काउंसिल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मौलाना शादाब कासमी ने कहा कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद दोबारा तामीर होनी चाहिए। मामला अदालत में विचाराधीन है और हमें उम्मीद है कि हक की जीत होगी।
विज्ञापन
बुधवार को शामली में दिल्ली रोड स्थित तिमरशाह मदरसे में सभा हुई। इसमें 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में हुई घटना के बारे में बताया गया। ऑल इंडिया इमाम काउंसिल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अयोध्या प्रकरण पर किसी भी तरह की गैर अदालती राय या बयानबाजी करना असंवैधानिक है। बाबरी मस्जिद सिर्फ मुसलिमों का मसला नहीं, बल्कि देश के लोकतंत्र और सांप्रदायिक सद्भाव से जुड़ा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश सचिव कारी उस्मान ने कहा कि बाबरी मस्जिद दोबारा उसी जगह तामीर की जाएं। 25 साल से इंसाफ का इंतजार है, हमें अदालत पर भरोसा है। जिन लोगों ने बाबरी मस्जिद को शहीद किया, उन्हें सर्वोच्च न्यायालय से सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि हक और इंसाफ का साथ दें। इस दौरान मुफ्ती अब्दुल समद, मुफ्ती तालिब, मौलाना जाहिद, मुफ्ती जाकिर, मौलाना वासिल, मौलाना अय्यूब, मौलाना साजिद, मुफ्ती शहजाद, मौलाना शौकीन, मौलाना नजाकत अली और कारी शमीम आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें