फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तहसीलों में आई 116 शिकायतें, 16 का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन तहसीलों में आई 116 शिकायतें, 16 का निस्तारण
विज्ञापन

शामली, ऊन, कैराना। जिले की तीन तहसीलों में शनिवार 116 शिकायतें दर्ज की गई। जिनमें से महज 16 शिकायतों का ही निस्तारण हो पाया। ऊन तहसील में डीएम ने संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के प्रतिनिधि देखकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। सभी अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए। इसके अलावा शिकायतों का त्वरित निस्तारण न होने पर भी अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 52 शिकायतें आई जिनमें से 7 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी अभिषेक झा, सीओ भवन श्रेष्ठा ठाकुर, एसडीएम निकिता शर्मा, तहसीलदार भोपाल सैनी आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम जसजीत कौर ने किसानों को तोरिया की मिनी किट भी वितरित की कृषि विभाग द्वारा 11 किसानों को निशुल्क तोरिया की मिनी किट देने के लिए बुलाया गया था। जिन्हें डीएम व जिला कृषि अधिकारी प्रदीप यादव ने तोरिया की मिनी किट वितरित की। कैराना तहसील सभागार में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व विभाग व पुलिस विभाग से संबंधित कुल 24 शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए, जिनमें से मौके पर तीन शिकायती पत्रों का निस्तारण कर दिया गया। बाकी शिकायती पत्रों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित कर दिया गया। सीडीओ ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें। इस दौरान एसडीएम शिवप्रकाश यादव, तहसीलदार प्रियंका जायसवाल, एसीएमओ डॉ. जाहिद त्यागी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा शामली तहसील में एसडीएम विशु राजा और सीओ जितेंद्र कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनी। इस दौरान 40 शिकायतें दर्ज की गई। जिनमें से छह का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें