शामली रमजान में रोजा खोलने से पूर्व फलों की खरीदारी करते लोग । संवाद
शामली। रमजान के पहले रोजे पर बाजारों में जबरदस्त चहल-पहल रही। रोजेदारों ने खजूर, सेब, तरबूज, खरबूजा, बेकरी के सामान की खरीदारी की। दोपहर तीन बजे से ही बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी थी। रमजान में फलों और ठंडे पेय पदार्थों की मांग सबसे ज्यादा होती है, जिससे दुकानदार भी पूरी तैयारी के साथ नजर आए। रोजेदारों ने नियत करके पहला रोजा रखा।