फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 119 ने दी अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
शामली के सत्यनारयण इंटर कॉलेज में परीक्षा देते छात्र । स्कूल
विज्ञापन
शामली। शहर के श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज को अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का केंद्र बनाया गया था। रविवार को परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में शांतिपूर्वक आयोजित की गई। केंद्र पर कक्षा छह और नौ के 119 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

सहायक श्रमायुक्त व बेसिक शिक्षा अधिकारी ने केंद्र पर पहुंचकर जायजा लिया।
परीक्षार्थियों को परीक्षा समय से एक घंटा पहले तलाशी लेते हुए प्रवेश पत्र की जांच करके अंदर भेजा गया। परीक्षा कक्षा 6 और 9 में प्रवेश पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयोजित हुई। कक्षा 6 के 65 और कक्षा 9 के 54 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कक्षा 9 का एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के प्रश्न-पत्रों को जनपद की सहायक श्रम आयुक्त अचला पाण्डेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी लता राठौर, श्रम विभाग अधिकारी एसपी गौतम, नायाब तहसीदार रविंद्र कुमार (मजिस्ट्रेट), केंद्र व्यवस्थापक अनिल कुमार शर्मा एवं परीक्षा प्रभारी घनश्याम सारस्वत की उपस्थिति में खोला गया। सभी ने परीक्षा कक्षों में व्यवस्था परखी।इ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें