फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: करवा चौथ पर सजे बाजार, साड़ियों की बढ़ी बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
-ब्रांडेड साड़ी और सूट महिलाओं को आ रहे पसंद, साैंदर्य प्रसाधनों की भी खूब हो रही बिक्री
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। करवा चौथ के त्योहार को भुनाने के लिए बाजार तैयार है। ऐसे में महिलाएं देर शाम तक खरीदारी कर रही है। ब्रांडेड साड़ी और सूट खूृब पसंद किए जा रहे हैं। इसके अलावा साैंदर्य प्रसाधनों की दुकानों पर भी भीड़ देखी जा रही है।
करवा चौथ के पर्व को लेकर शहर के कबाड़ी बाजार, नेहरू मार्केट, नया बाजार, बड़ा बाजार, मुख्य मार्ग, हनुमान रोड पूरी तरह से सज चुके हैं। दुकानों पर सूरत की साड़ियों की धूम चल रही है, जिसमें कटक सिल्क, इचल करेची, पचनिमा सिल्क, कांजीवरम के साथ ही कलकत्ता और मैसूर की वैरायटी महिलाओं को खूब लुभा रही है। दुकानदार सतीश चंद जैन ने बताया कि दुकान पर पांच सौ रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक की साड़ी है। इसमें पांच हजार रुपये तक की साड़ियों की अधिक मांग है।
विज्ञापन

वहीं कबाड़ी बाजार के पुशांत जैन ने बताया कि उन्होंने करवा चौथ के पर्व को लेकर नई डिजाइन की साड़ियां व सूट मंगा रखें हैं। इसके साथ ही पूजा सामग्री, गिफ्ट आइटम की दुकानों पर भी भीड़ दिखाई दे रही है। दुकानदारों ने बताया कि इस बार कारोबार अच्छा रहने की उम्मीद है। ग्राहकों को विशेष छूट दी जा रही है। खरीदारी करने आई शिखा ने बताया कि करवा चौथ पर साड़ी चुनना भावनात्मक पल होता है। लाल या सुनहरी साड़ी लेते वक्त मन में पति की लंबी उम्र की दुआ और एक सुकून भरा अपनापन महसूस होता है।
विज्ञापन

वहीं पूनम ने बताया कि करवाचौथ का त्योहार जीवन का सबसे खास दिन होता है। नई साड़ी खरीदते समय ऐसा लगता है, जैसे अपने प्रेम और परंपरा को एक साथ सजा रहे हैं। सजना- संवरना इस दिन का असली आनंद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें