फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: रेलवे पटरी पार करते समय ट्रेन से टकराकर व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र के मलियाना में एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। रेलवे पटरी पार करते समय उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की। मृतक की पहचान बाघवाली कॉलोनी निवासी हनी सैनी के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। उनसे जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हनी सैनी हलवाई का काम करता था। उसकी शादी करीब सात साल पहले हुई थी। उसके परिवार में पत्नी और एक पांच वर्षीय बेटी भी है। पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें