ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
थानाभवन। सुबह टहलने निकले एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
नगर के मोहल्ला उत्तरी रेत्ती निवासी 25 वर्षीय युवक सुनील पुत्र बुधप्रकाश सुबह पांच बजे घर से निकला था। करीब साढ़े पांच बजे शामली की ओर से सहारनपुर जा रही अजमेर सहारनपुर ट्रेन की ऊन रोड अंडर पास के पास चपेट में आने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुनील के चाचा अनिल ने बताया सुनील आर्मी की तैयारी कर रहा था। फिलहाल वह प्राइवेट नौकरी कर रहा था। उसका बड़ा भाई पुलिस महकमे में कार्यरत है। पिता का पूर्व में देहांत हो गया था।