फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर से मोबाइल लेकर हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोर से मोबाइल लेकर हुए फरार
विज्ञापन

झिंझाना। मेरठ-करनाल हाईवे पर गुरुद्वारे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने बात करने के बहाने किशोर से मोबाइल लूट लिया और करनाल की ओर फरार हो गए। किशोर ने बदमाशों की बाइक पकड़कर रोकना चाहा, लेकिन वह बदमाशों की बाइक के पीछे घिसटता चला गया। घायल किशोर को परिजनों ने निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया।
विज्ञापन

कस्बे की ईदगाह कॉलोनी निवासी 17 वर्षीय शाहिद पुत्र सत्तार मेरठ-करनाल हाईवे पर अंडों की ठेली लगाता है। शाहिद ने बताया कि शाम को बाइक से दो युवक उसके पास आए। उन्होंने शाहिद से बात करने के लिए मोबाइल मांगा, पहले तो शाहिद ने आनाकानी की, लेकिन खुशामद करने पर उसने मोबाइल दे दिया। उस समय एक युवक बाइक पर बैठा था और दूसरा नीचे खड़ा था। शाहिद ने यह भी बताया कि मोबाइल लेते ही बाइक पर बैठे युवक ने बाइक स्टार्ट कर दी और दूसरा बैठने लगा कि तभी पीछे से शाहिद ने बाइक को कस कर पकड़ लिया, लेकिन बाइक चलने की वजह से वह करीब 100 मीटर तक घिसटता हुआ चला गया। बाद में पीछे बैठे युवक ने शाहिद के मुंह पर घूंसा मार दिया तब बाइक उसकी पकड़ से छूटी। बदमाश मोबाइल लुटकर करनाल की ओर फरार हो गए। शाहिद ने बताया कि यह मोबाइल उसने शनिवार को ही खरीदा था। घटना की सूचना को किसी ने थाना प्रभारी निरीक्षक को दी। सूचना के काफी देर बाद पहुंची पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें