फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: स्टेशन पर ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत

Thu, 09 Nov 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शामली रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से सहारनपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन से कटकर 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड पर मृतक की पहचान पानीपत निवासी सुंदरपाल के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलार की रात करीब साढ़े नौ बजे दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्लेटफार्म नंबर तीन पर रेलवे लाइन पर दो हिस्सों में कटा हुआ शव ट्रेन जाने के बाद मिला। इसकी सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। जीआरपी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान सुंदरपाल पुत्र बुद्ध सिंह निवासी अशोक विहार पानीपत हरियाणा के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना भिजवा दी गई है। अभी परिजन नहीं पहुंचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें