फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: शामली में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 14 Jul 2022 06:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

उत्तर प्रदेश के शामली में युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली में बुधवार रात को युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कांधला थाना क्षेत्र के गांव भनेडा में कनियान मार्ग पर पुरानी रंजिश के चलते युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक की हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त गांव भनेडा निवासी अर्जुन (21) पुत्र महेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक चार दिन पहले हुई मारपीट का बदला लेने के लिए युवक की हत्या की गई है।
विज्ञापन


 यह भी पढ़ें :  Haji Yaqub: 30 मिनट में कुर्क हुई सौ करोड़ की मीट फैक्टरी, कार्टूनिस्ट पर 51 करोड़ के इनाम से विवादों में रहे थे याकूब
विज्ञापन


घटना के संबंध में परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें