कैराना। फेसबुक आईडी पर दो दिन पूर्व ही मुशारिक निवासी बसेड़ा की फेसबुक आईडी से पाकिस्तानी गैंगस्टर और आतंकी शहजाद भट्टी के अलावा एक अन्य युवक की हथियार के साथ फोटो पोस्ट की गई थी। गंगोह के रोहित प्रधान ने इसकी शिकायत एक्स पर की थी और स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपा। शिकायत में कहा गया कि बसेड़ा निवासी युवक पाकिस्तानी आतंकी के संपर्क में हो सकता है। इसके अलावा शिकायत ट्विटर (एक्स) पर भी दर्ज कराई गई थी।
मामले में पुलिस महानिदेशक लखनऊ ने संज्ञान लेते हुए शामली पुलिस को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपी मुशारिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी मुशारिक का कहना है कि किसी ने एआई तकनीक का इस्तेमाल करके उसकी फेसबुक आईडी के साथ फोटो एडिट कर उसे फंसाया है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।