तमंचा लहराने की वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ले में तमंचा लहराकर वीडियो वायरल करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर तमंचा और 120 ग्राम चरस बरामद कर चालान कर दिया गया है।
कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि चार दिन पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें एक युवक हाथ में तमंचा लहराता हुआ दिखाई दे रहा है। एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर वायरल वीडियो की जांच की गई। जांच के दौरान तमंचा लहराने वाले युवक की पहचान सद्दाम उर्फ सादा, निवासी मोहल्ला कलंदरशाह थाना कोतवाली शामली के रूप में हुई। रविवार को कोतवाल ने बताया कि आरोपी सद्दाम को ब्लाक रोड से चेकिंग के दौरान करीब 120 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि वीडियो दो माह पहले बनी थी, जो चार दिन पहले वायरल हुई थी। आरोपी की निशानदेही पर तमंचा बरामद कर उसका चालान कर दिया है।
चिकनशॉप पर दो आरोपी पकड़े
शामली। आजाद चौक में चिकन शॉप की दुकान पर खुले में मीट काटकर बेचने के आरोप में आसमोहम्मद, निवासी आजाद चौक व असगर निवासी सराय कबाड़ी बाजार शामली को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर गांव लिलौन निवासी ओपिंदर को शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।