फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से ओवरफ्लो हुई मामौर झील, फसल डूबी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। मामौर झील आसपास के किसानो के लिए मुसीबत बनकर रह गई है। दो दिन पहले क्षेत्र में हुई बारिश के कारण मामौर झील फिर से ओवरफ्लो होकर टूट गई। जिस कारण मामौर झील के पास टापू पर किसानों की करीब 100 बीघा ईख की फसल में पानी घुस गया।
विज्ञापन

कैराना से बडे़ नाले द्वारा मामौर झील में गंदा पानी जाता है। पानी का अधिक दबाव होने व बारिश होने पर मामौर झील ओवरफ्लो होकर टूट जाती है। जिस कारण आसपास खेती करने वाले किसानों को नुकसान होता रहता है। वही दो दिन पहले क्षेत्र में हुई बारिश के कारण शनिवार सुबह मामौर झील ओवरफ्लो होकर फिर से टूट गई। जिससे झील का गंदा पानी झील के बीच में बने टापू पर किसान शिवकुमार की 30 बीघा, तेजपाल, ओमपाल, पप्पू, संजय निवासी गांव मवी की करीब 70 बीघा ईख की फसल में घुस गया। किसान शिवकुमार ने बताया कि महीने में एक बार झील टूटने से किसानों को नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें