फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन से मामौर अंधेरे में डूबा, चारे-पानी की बनी समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
छह दिन से मामौर अंधेरे में डूबा, चारे-पानी की बनी समस्या
विज्ञापन

कैराना (शामली)। गांव मामौर में विद्युत उपभोक्ताओं पर लगभग एक करोड़ रुपये बिजली बिल बकाया होने पर छह दिन पहले मामौर की सप्लाई काट दी गई थी। बिजली न आने के कारण पशुओं के चारे व पानी की समस्या बन गई है। विद्युत निगम के अधिकारियों का कहना है कि 20 प्रतिशत बिलों के जमा होने के बाद ही सप्लाई चालू की जाएगी।
विज्ञापन

सात नवंबर को विद्युत निगम ने गांव मामौर की विद्युत सप्लाई काट दी थी। उस समय एसडीओ अतुल यादव ने बताया था कि गांव में करीब 400 उपभोक्ताओं में से केवल 20-25 उपभोक्ताओं के बिजली के बिल ही जमा है और गांव पर करीब एक करोड़ बिजली बिल बकाया होने के कारण सप्लाई काट दी गई। छह दिन बीत जाने के बाद भी मामौर की सप्लाई चालू नहीं की जा सकी। नतीजतन गांव में पशुओं के चारे और पानी की समस्या बन गई है। पंजीठ फीडर के जेई सुरजीत सिंह ने बताया कि गांव के उपभोक्ताओं पर करीब एक करोड़ बकाया में से 20 प्रतिशत जमा कराने के बाद ही सप्लाई चालू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें