फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिले की चीनी मिले किसानों का संपूर्ण भुगतान करें

Mon, 09 Sep 2024 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सर्व खाप समन्वय समिति किसान मंच के आह्वान पर किसानों का बेमियादी धरना सातवें दिन जारी रहा। छठे दिन क्रमिक अनशन पर पांच किसान रहे। खाप चौधरियों ने चेतावनी दी कि जिले की चीनी मिलेें यदि संपूर्ण गन्ना भुगतान नहीं करती है कि भुगतान न करने वाली अन्य चीनी मिलों के बाहर भी धरना -प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को शामली गन्ना सहकारी समिति कार्यालय परिसर में सर्व खाप समन्वय समिति किसान मंच के आह्वान पर किसानों, खाप चौधरियों के छठे दिन क्रमिक अनशन पर चोप सिंह सिलावर, नरेंद्र सिंह मलिक, विनोद उपाध्याय बरलाजट, मनोज कुमार सिलावर, विनोद तरार सिलावर रहे।
बाबा संजय कालखंडे ने कहा कि शामली मिल के अधिकारी 21 सितंबर से वर्ष 2022-23 के पेराई सत्र का बकाया गन्ना भुगतान शुरू करने और नया पेराई सत्र शुरु होने तक सपूंर्ण भुगतान करने का आश्वासन दे रहे है। उनका कहना कि शामली चीनी मिल के अधिकारी किसानों का भुगतान में जान बूझकर देरी कर रहे हैं। शोकेंद्र सिंह ने कहा कि मिल के इस निर्णय ने किसानों के धैर्य पर सीधा आघात किया है। सर्वखाप समन्वय किसान मंच के अध्यक्ष मास्टर संजीव सिलावर ने कहा कि अब किसानों के धैर्य का बांध टूट चुका है। खाप चौधरी ओर किसानों की भावना के अनुरूप जल्द ही कमेटी की मीटिंग बुलाकर अगला निर्णय लेंगे। । धरने में यशपाल शेखपुरा, देवेंद्र सिलावर, सतबीर निर्वाल, बलराज, ईश्वर बनत, रोहताश लिलोन, देवराज बनत, अजित, बाबूराम, ओमकार आदि किसान मौजूद रहे। धरने की अध्यक्षता बतीसा खाप के चौधरी शोकेंद्र सिंह ने की। संचालन देवराज पहलवान भैसवाल ने किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में चीनी मिलो का बकाया गन्ना भुगतान का आंकड़ा
वर्ष 2022-23 पेराई सत्र का बकाया गन्ना भुगतान
शामली 213 करोड़ रुपये
वर्ष 2023-24 पेराई सत्र का बकाया गन्ना भुगतान

थानाभवन 112 करोड़ रुपये
ऊन 58 कराेड़ रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें