फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हाईवे पर कार रेलिंग से टकराई, युवक की मौत, चालक घायल

Mon, 09 Sep 2024 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (शामली)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रेलिंग से टक्कर होने से कार सवार युवक की मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

रविवार सुबह लगभग सात बजे विपुल पुत्र विरेंद्र और सहदेव पुत्र ब्रजपाल निवासी गांव जंधेडा जनपद सहारनपुर कार में शामली की तरफ से सहारनपुर की ओर जा रहे थे। कार को सहदेव चला रहा था। जलालाबाद में प्राचीन शिव मंदिर के निकट अचानक कार अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे बनी लोहे की सुरक्षा रेलिंग से जा टकराई। टक्कर लगने से कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और लोहे की रेलिंग कार को चीरते हुए अंदर घुस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की टक्कर लगने की आवाज दूर तक सुनाई दी। हादसे में कार सवार विपुल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सहदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से विपुल और सहदेव को किसी तरह कार से बाहर निकाला। पुलिस ने घायल सहदेव को थानाभवन अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें