फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के एंट्री प्वाइंट बनाएं आकर्षित, ब्लैक स्पॉट खत्म करें: मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। कलक्ट्रेट के सभागार में बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त सहारनपुर डॉ लोकेश एम. की अध्यक्षता में स्थानीय निकायों अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में समीक्षा करते हुए आयुक्त ने शहर के एंट्री प्वाइंट को आकर्षित बनाने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने सभी अधिशासी अधिकारियों को ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर उन्हें खत्म करने और उसी स्थान पर रंगोली गमला आदि रखवाकर उसका सुंदरीकरण कराने, नालों की नियमित सफाई कराने, शहर में कहीं पानी इकट्ठा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। आयुक्त ने सड़क के बीच में बने डिवाइडर पर पेंटिंग कराने के साथ ही यदि डिवाइडर टूटा है उसे ठीक कराने की भी बात कही। डिवाइडर-फुटपाथ पर जमने वाली धूल की सफाई भी कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि सफाई कर्मी सुरक्षा उपकरण पहनते हैं या नहीं इसकी भी चेकिंग की जाए। सार्वजनिक शौचालय की नियमित साफ-सफाई और जरूरी कार्य कराने के निर्देश भी दिए। कहा कि पॉलिथीन बिक्री को लेकर थोक विक्रेता उत्पादक को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। बैठक में फूड स्ट्रीट, ओपन जिम बनाने को लेकर भी चर्चा की गई। मंडलायुक्त ने कहा कि यदि शहर के बाहर कूड़ा मिलता है तो कार्रवाई होगी। निराश्रित गोवंश को गोशाला में लाने, पेयजल के नमूने के अलावा अतिक्रमण पर कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में डीएम जसजीत कौर ने मंडलायुक्त को निकायों में चल रहे कार्यों की जानकारी दी। एडीएम संतोष कुमार सिंह सहित सभी निकायों के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें