कैराना। अपने ननिहाल में आए 6 वर्षीय बालक की रजवाहे में डूबने से मौत हो गई। बालक की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में परिजनों ने बालक के शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
गांव जहानपुरा निवासी जाबिर की 6 वर्षीय पुत्र उमर गांव मन्ना माजरा में अपने ननिहाल में आया हुआ था। बुधवार को उमर खेलते समय गांव के पास से गुजर रहे रजवाहे में गिर गया। आसपास के बच्चों ने शोर मचा दिया जिस पर ग्रामीणों ने रजवाहे में बालक की तलाश की। काफी देर बाद ग्रामीणों ने बालक के शव को रजवाहे के पानी से बाहर निकाला। बाद में परिजन बालक के शव को गांव जहानपुरा ले गए। जहां गमगीन माहौल में बालक के शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। संवाद