फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को पुष्टाहार देकर कुपोषण मुक्त बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि जिले को कुपोषण मुक्त बनाए जाने के उद्देश्य से काम किया जाए। कुपोषित ग्राम पंचायतों को सुपोषित बनाने में अहम भूमिका निभाए।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष मेें डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक हुई। उन्होंने सभी कंवर्जेन्स विभागों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की। कहा कि कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार देकर कुपोषण मुक्त बनाएं। गर्भवती महिलाओं के खानपान पर विशेष ध्यान देने तथा बच्चा पैदा होने पर उसका वजन कराने पर जोर दिया। बच्चा स्वस्थ नहीं है, तो बच्चे की मां को आयरन की गोली के साथ विटामिन भी दिए जाए। सभी खानपान व टीकाकरण का विशेष ध्यान दें। गर्भवती महिलाओं को हरी सब्जियां अधिक मात्रा में खाने के लिए आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से प्रेरित करें, जिससे कि गर्भवती महिला एक स्वास्थ्य बच्चे को जन्म दे सके। जो बच्चे रेड श्रेणी में है उनकी नियमित जानकारी रखें। उन्हें समुचित मात्रा में पोषाहार उपलब्ध कराकर हरी श्रेणी में लाने का प्रयास करें। बैठक में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, सीएमओ संजय भटनागर, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार, डीडीओ प्रमोद, कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें