शामली माजरा रोड पर बैठक करते रालोद कार्यकर्ता
- फोटो : SHAMLI
शामली। रालोद नेताओं की बैठक बुधवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर हुई। जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी गरीब, पिछड़ों के बीच में जाकर बहुजन उदय अभियान को मजबूत करें। जिन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बूथ कमेटी बनाने की जिम्मेदारी दी गई है, वह 30 नवंबर तक कमेटी जरूर बना लें। संचालन सतीश मालैंडी ने किया। मौके पर हरेंद्र ताना, सतवीर पंवार, तरसपाल मलिक, अरविंद झाल, प्रसन्न चौधरी, ऋषिराज राझड़, सनोज चौधरी, डॉ. हरेंद्र वर्मा, सतीश, रामकुमार वर्मा, विशाल किरोड़ी, आशुतोष आदि रहे।