फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में चल रही गोकशी पकड़ी, तीन गिरफ्तार 

विज्ञापन
file - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पुलिस ने मोहल्ला अफगानान में एक मकान में चल रही गोकशी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मकान मालिक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके से करीब 140 किलो मांस, गाय की खाल और कटान करने के उपकरण बरामद किए। तीनों आरोपियों को चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला अफगानान में एक मकान में गोवंश का कटान किया जा रहा है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार नागर ने पुलिस फोर्स के साथ शराफत के मकान पर छापेमारी की। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मौके से करीब 140 किलो मांस, गाय की खाल, छूरा, रस्सी, लकड़ी का गुटका, तराजू और बांट आदि बरामद हुए हैं। इस दौरान मौके से फरार होने का प्रयास कर रहे मकान मालिक शराफत, नजाकत और जहीर को गिरफ्तार कर लिया गया। पशु चिकित्सक को बुलाकर बरामद मांस का परीक्षण कराया गया। कोतवाल के मुताबिक पशु चिकित्सक ने प्रथम दृष्टया मांस का गाय का होना बताया है। परीक्षण के बाद बरामद मांस को गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों के विरुद्ध गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें