फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छरजनित रोगों की रोकथाम को सफाई व्यवस्था रखें दुरुस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने कहा कि मच्छर जनित रोगों पर नियंत्रण के लिए साफ-सफाई बेहद जरूरी है। इसलिए शहरों से लेकर गांवों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान की दूसरे सप्ताह की अंतरविभागीय प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा बैठक हुई। इस अवसर पर सीएमओ संजय अग्रवाल ने अधिकारियों से कहा कि अभियान को गाइड लाइन के अनुसार गतिविधियां संचालित की जाएगी।। मच्छर जनित रोगों के नियंत्रण के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि समय पर अपनी प्रगति रिपोर्ट मुख्यालय को भेजे। उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उनके अनुसार स्वास्थ्य विभाग से समन्वय बनाकर कार्रवाई करें।
सीएमओ ने सभी आशा व आंगनबाड़ी से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र का भ्रमण करें। इसके साथ सभी बीसीपीएम, बीपीएम अपने क्षेत्र की आशा, आंगनबाड़ी का सुपरविजन कर अभियान की रिपोर्टिंग समय से उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर डॉ. अतुल बंसल, डॉ. विनय कुमार , डॉ. करण सिंह, अवधेश वाड़ेकर, राजेश कुमारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें