फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी के आरोपी को पुलिस से छुड़ाकर भगाने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली, कैराना। गांव इस्सापुर खुरगान में 12 दिन पूर्व गोकशी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की कराने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने के मामले में पुलिस ने छह नामजद सहित 10 के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने 16 सितंबर को खुरगान के जंगल में मुठभेड़ के दौरान गोकशी पकड़ी थी। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया था, जिसके पैर में गोली लगी थी। जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इसके बाद 6 अक्तूबर को पुलिस ने गोकशी के मुकदमे में फरार चल रहे तासिम निवासी खुरगान को पकड़ने के लिए उसके घर पर दबिश दी थी। दबिश के दौरान आरोपियों के पुत्रों ने अपने साथियों की मदद से पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की करते हुए आरोपी को भगा दिया था। इस मामले में पुलिस ने छह नामजद और चार अज्ञात के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सोमवार को मुखबिर की सूचना पर शोएब और उसके भाई मुजकिर निवासी खुरगान को गिरफ्तार करके चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें