जिले की महिला आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर दूसरे दिन बनत में स्थित ट्रांजिट हास्टल में पहुंचकर सीडीपीओ को बाल विकास एवं पुष्टाहार के निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा। शहरी क्षेत्रों में चार आंगनबाड़ी केंद्रों के विलय करने का विरोध किया।
बुधवार को उत्तर प्रदेश महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ व आंगनबाड़ी बचाओ संयुक्त संघर्ष मोर्चा की ओर से दूसरे दिन महिला आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने बनत स्थित ट्राजिंट हास्टल में मौजूद सीडीपीओ को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि शहरी क्षेत्रों के चार आंगनबाड़ी केंद्रों को विलय करने व लाभार्थियों को नगद हस्तांतरित और डीबीआई के विरोध में बाल विकास एवं पुष्टाहार के निदेशक शत्रुघ्न सिंह के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आईसीडीएस विभाग पूरे प्रदेश में आंगनबाड़ियों के लाभार्थियों को सीधे नगद पैसा हस्तांतरित करने का विरोध किया है। प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष सरिता जयंत, सरिता देवी, संजीव शर्मा भाजू आदि मौजूद रहे। उधर, महिला आशा आंगनबाड़ी कल्याण समिति की प्रदेश महामंत्री मोनिका की अध्यक्षता में मानदेय बढ़ाए जाने की मांग की है। मौके पर रेखा, राकेश सुनीता राठी, पवन देवी, राकेश, सीमा, रीनू आदि मौजूद रहे।