फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शाकंभरी देवी जन्मोत्सव पर महायज्ञ व विशाल भंडारे का आयोजन

Mon, 05 Jan 2026 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली सुभाष चौक पर मां शाकुंभरी जन्मोत्सव पर भंडारे में प्रसाद का वितरण करते श्रद्धालु । संवाद
विज्ञापन
शामली। शहर के सुभाष चौक पर जय हनुमान सेवा मंडल द्वारा मां शाकंभरी देवी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 12वां महायज्ञ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविंद संगल व अन्य श्रद्धालु हवन-पूजन में शामिल हुए। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान एवं भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, अजय मानस संगल, विपिन गोयल, रामकिशोर, सुभाष अग्रवाल ,चेतन मुंजाल, नरेद्र अग्रवाल, पवन संगल आदि मौजूद रहें। कार्यक्रम में व्यापारी सतीश जैन व विपुल जैन ने 65 बालिकाओं को शॉल का वितरण किया।
उधर, शहर के मोहल्ला शिवगंज मंडी के शिव -दुर्गा मंदिर में शनिवार रात को शाकंभरी देवी जन्मोत्सव पर माता का पूजन पंडित मनीष आचार्य ने संपन्न कराया। इसके बाद पंडित रोहताश एंड पार्टी द्वारा माता की सुंदर-सुंदर झांकियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बाद में माता को भोग लगाने के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। आनंद प्रकाश, गिरिश, पवन बजरंगी, नीरज गोयल, संदीप, नवीन ,मनोज, वैभव गर्ग, पंकज, राजीव, मदनलाल आदि मौजूद रहे
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला धीमानपुरा स्थित विश्वकर्मा धाम में मां शाकंभरी जयंती पर श्रद्धालुओं ने मां की पूजा अर्चना कर भजन कीर्तन में भाग लिया। इस अवसर पर डाॅ. राजेंद्र स्वामी, कमलकांत धीमान, विकास धीमान, श्यामसुंदर धीमान, गुड्डन पांचाल, वासु धीमान, संजय धीमान, अनिल धीमान, प्रवीण पांचाल, सचिन गर्ग, अंश,आरव, वंश, रीता धीमान, शिवानी, रचना, मोनिका ,मंजू पांचाल, रीना, कविता, ममता, बबली, सोनिया, सुशीला धीमान, अनीता आदि मौजूद रहीं।

शामली सुभाष चौक पर मां शाकुंभरी जन्मोत्सव पर भंडारे में प्रसाद का वितरण करते श्रद्धालु । संवाद

शामली सुभाष चौक पर मां शाकुंभरी जन्मोत्सव पर भंडारे में प्रसाद का वितरण करते श्रद्धालु । संवाद

शामली सुभाष चौक पर मां शाकुंभरी जन्मोत्सव पर भंडारे में प्रसाद का वितरण करते श्रद्धालु । संवाद

शामली सुभाष चौक पर मां शाकुंभरी जन्मोत्सव पर भंडारे में प्रसाद का वितरण करते श्रद्धालु । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें