फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर महात्मा गांधी और शास्त्री को याद किया

विज्ञापन
शामली विकास भवन में माहत्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
जयंती पर महात्मा गांधी और शास्त्री को याद किया
विज्ञापन

शामली/कैराना/जलालाबाद/गढ़ीपुख्ता/कांधला। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें याद किया गया। जगह-जगह पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया गया।
शामली में लायनेस क्लब दोआब द्वारा एक निबंध तथा सूक्ष्म संदेश प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष रश्मि गर्ग, सचिव स्नेहा गर्ग समेत सभी पदाधिकारी रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिला संयोजक मनीष कालखंडे, जिला एसएफडी प्रमुख अनुज धनिया ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुदित भारद्वाज, यश गर्ग, प्रांजल आर्य, रोहित कुमार, मयंक हुड्डा, वैभव देशवाल, प्रिंस वर्मा, हिमांशु गौतम, विकल्प देशवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कैराना पालिका में चेयरमैन हाजी अनवर हसन महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनावरण, माल्यार्पण किया। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने तथा कोविड-19 से बचाव को कहा। तासीम अली, इनाम हसन, आसिम सभासद, राकेश कुमार, जैगम हुसैन, इरशाद अली, सुभाष चंद्र, ओम प्रकाश सैनी मौजूद रहे। कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक प्रेमवीर राणा ने पुलिसकर्मियों को संविधान की शपथ दिलाई। तहसील में एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर फूल चढाकर जयंती मनाई। भाजपा मंडल कैराना के कार्यक्रम में किसान मोर्चा भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल चौहान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरबीर मलिक, जिला महामंत्री दामोदर सैनी, दिवाकर कश्यप, शक्ति सिंघल एडवोकेट, धर्मवीर बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
जलालाबाद में बीडीओ कार्यालय पर शिक्षकों व कार्यालय प्रभारी बाबू ऋषिपाल, सुशील कुमार ने महात्मा गांधी एवं लाला बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प माला अर्पित की। गांधी चौक स्थित गांधी प्रतिमा पर राजेंद्र भगत, डॉ मुकेश शास्त्री, ग्रीन वैली जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाचार्य चौधरी चंद्रसेन व प्रबंधक प्रवीण शर्मा, डीएवी पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्य चंदकी राम आर्य, सेंट स्टीफन के प्रबंधक सुरेश चंद शर्मा, डीएवी पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य चंदगीराम आर्य, बीएसएम ग्लोबल स्कूल व बीएसएम डिग्री कॉलेज में प्राचार्य शर्मा विक्रम सिंह ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां में एसडीएस पब्लिक स्कूल में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रबंधक वासर चौहान, डायरेक्टर फिरोज चौधरी, प्रधानाचार्य मनीष शर्मा, बिलाल हसन, नौशाद राव आदि मौजूद रहे। कस्बा गढ़ीपुख़्ता में भाजपा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, योगेश चेयरमैन सहकारी समिति, नरेश कुमार सैनी प्रदेश अध्यक्ष सैनी सभा, अतुल प्रधान, जब्बार राणा, हरेंद्र मंडल, अनुकूल गिरी, राजेंद्र शर्मा आदि ने स्वच्छता अभियान चलाया।
कांधला के गांव डांगरौल के अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य मनोज कुमार, पुष्पेंद्र, शील कुमार, दीप्ति, सोमपाल, पप्पू सहित आदि ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी। अलख द ट्रू इंडियन संस्था ने गांव हुरमंजपुर में छात्राओं के साथ गांधी जयंती मनाई। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रमोद कुमारी ने छात्राओं को महात्मा गांधी के जीवन को प्रेरणा लेने को कहा। हेमा ठाकुर, शिवानी, वंशिका, कल्पना, राधा, अंशु, आरती, प्रियंका, तनु, रूपल, रालोद नेता डा. विक्रांत जावला मौजूद रहे।
विज्ञापन

झिंझाना के गांव वेदखेड़ी में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य राहुल देव गुप्ता, जिला मंत्री ओम प्रकाश आदि ने प्राथमिक विद्यालय, शिव मंदिर तथा आसपास की सड़कों पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान रवि गहलोत, सुरेंद्र सैनी, रामकुमार, मोनू तोमर, तरुण कुमार, अमन सैनी, राजवीर सैनी, यामीन, प्रमोद कुमार, जय भगवान सैनी, सुरेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।

शामली जैन डिग्री कॉलेज में माहत्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पअर्पित करते स्क?- फोटो : SHAMLI

शामली माहत्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पअर्पित करते रालोद कार्यकर्ता- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें