महाशिवरात्रि पर रंग बिरंगी रोशनी से सजा गुलजारी वाला मंदिर।
- फोटो : अमर उजाला
शामली में 35 साल बाद त्रयोदशी और चतुर्दशी का मिलन होने से महाशिवरात्रि का विशेष संयोग बन रहा है। यही वजह है कि इस बार महाशिवरात्रि दो दिन मनाई जाएगी। मगर, विशेष संयोग मंगलवार को रहेगा। शिवालयों में सुबह से ही भगवान भोले का जलाभिषेक और चारों पहर की विशेष पूजा-अर्चना शुरू होगी।
मंगलवार की रात 10.24 बजे तक त्रयोदशी रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी शुरू होगी। बुधवार की रात 12.50 बजे तक चतुर्दशी रहेगी। पंडित कुशलानंद जोशी के अनुसार मंगलवार को महाशिव रात्रि श्रेष्ठ मानी गई। मंगलवार की सुबह चार बजे से चारों पहर भगवान आशुतोष की विशेष पूजा-अर्चना होगी। मंगलवार सुबह सात बजे से लेकर सुबह नौ बजे, दोपहर 12 बजे से लेकर एक बजे तक, शाम को चार बजे से छह बजे तक भगवान आशुतोष का जलाभिषेक होगा। बुधवार की सुबह सात बजे भी महाशिवरात्रि का जलाभिषेक और विशेष पूजा की जाएगी।
पंचामृत से करें जलाभिषेक
बेल पत्र, दूूध- दही, गंगाजल, शहद, घी, पंचामृत से जलाभिषेक करें। फल फूल, लोंग इलायची, चौलाई के लड्डू, सेब, केले, मिठाई अर्पित करके ऊॅं नम शिवाय, हर- हर महादेव, महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
यहां कर सकते है जलाभिषेक
खेड़ी बैरागी शिवमंदिर, माजरा रोड भाकूवाला शिव मंदिर, मोहल्ला रेलपार सदा शिव मंदिर, शिव पार्वती मंदिर, टंकी रोड़ माता वैष्णो देवी मंदिर, शिव चौक, हनुमान धाम शिवमंदिर, बुढ़ाना रोड बलभद्र महादेव मंदिर, कैराना रोड स्थित सिद्ध पीठ गुलजारी वाला शिव मंदिर, मोहल्ला बरखंडी महादेव मंदिर, करनाल रोड भोलेश्वर महादेव मंदिर, गोशाला रोड शिव मंदिर, हलवाई हट्टा शिवमंदिर, गांधी चौक शिव मंदिर, पुरानी सब्जी मंडी शिव मंदिर, रेलवे रोड शिवमंदिर, जवाहर गंज बाबा विश्वनाथ मंदिर, करनाल रोड बिड़ौली शिव मंदिर, थानाभवन कचौरी वाला शिवमंदिर, औद्योगिक क्षेत्र शिवमंदिर, शामली बिजलीघर शिवमंदिर, कैराना पीयूष आश्रम शिवमंदिर, कैराना यमुना शिवमंदिर, कैराना बनखंडी महादेव मंदिर, कांधला मराठा कालीन शिवमंदिर, मनकामेश्वर महादेव मंदिर प्रमुुख है। सभी शिव मंदिरों में मगलवार और बुधवार को विशेष पूजा अर्चना, जलाभिषेक होगा।