फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया महर्षि वाल्मीकि प्रकोत्सव

विज्ञापन
शामली के मोहल्ला नंदूप्रसाद में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर हवन करते श्रद्धालु। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गया महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव
विज्ञापन

शामली। शहर के मोहल्ला नंदू प्रसाद स्थित प्राचीन वाल्मीकि मंदिर में महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव और 62वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हवन-यज्ञ, भंडारा और शाम को जागरण का आयोजन किया गया।
महर्षि वाल्मीकि जनकल्याण समिति के तत्वावधान में रविवार को प्राचीन वाल्मीकि मंदिर में महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह भगवान वाल्मीकि की विशेष पूजा अर्चना कर भोग लगाया गया। इसके बाद हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। मुख्य यज्ञमान समिति के उपाध्यक्ष घनश्याम पारचा सपत्नीक, समाजसेवी विजय कौशिक, समजसेवी मानस संगल, नीशिकांत संगल और विपिन चंदेल रहे। मंदिर के महंत महेंद्र भूषण ने हवन पूजा संपन्न कराई। इसके बाद विशाल भंडारा हुआ। शाम को भगवान वाल्मीकि का भव्य जागरण आयोजित किया गया। जागरण में टी-सरीज कलाकार नीरज तूफानी, रवि पाठक, निशांत पाठक, नरेंद्र नामदेव ने भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर समिति के संरक्षक सोमदत्त गहलोत, रामगोपाल पाहिवाल, विनोद पाहिवाल, अध्यक्ष प्रदीप मायूस, महासचिव दिनेश गहलोत, उपाध्यक्ष घनश्याम पारचा, यशपाल पंवार, मदनलाल पारचा, अमित पारचा, राजेश धीगान, जय गहलोत, देवीदास धवन, बाबी डूमराव, अनूप टांक, संतोष बिड़ला, नीरज चंदेल, पीयूष टांक, अशोक पारचा, नितिन भंवर, अमित बिड़ला, सुचित्र पाहिवाल, मनीष गहलोत, देवेंद्र धीगान, सुनील झंझोट, संतोष गहलोत, सुनील गहलोत, राजकुमार भंवर आदि मौजूद रहे। गोशाला रोड बैंड मार्केट में स्थित मंदिर में हवन का आयोजन किया गया। यजमान रमेशचंद, सुनील चंद्रा व सुशील चावला रहे। इस अवसर पर नवीन कंडेरा, सोनू तेश्वर, विनोद चावला, अमित मोहन, शक्ति कुमार आदि मौजूद रहे।
भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने के पदाधिकारियों ने वाल्मीकि कॉलोनियों में दीपक जलाकर प्रकटोत्सव को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भावाधस आई नई रोशनी लाई है के नारे लगाए। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री दिनेश गहलोत, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप मायूस, संतोष बिड़ला, विपिन चंदेल, जिलाध्यक्ष सुनील चंद्रा, नगराध्यक्ष नीरज चंदेल, मनीष गहलोत, देवेंद्र बिड़ला, राकेश गहलोत, नरेश गहलोत, विपिन ऊंटवाल, मनोज लिड़ला आदि मौजूद रहे।
कांधला के गांव डांगरौल में वाल्मीकि मंदिर में यज्ञ कर प्रसाद वितरण किया किया गया। इस दौरान राजन जावला, अमरपाल पूर्व प्रधान,राजा वाल्मीकि, सोनू, लीलू, लाखन,सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
बनत में निकाली महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा
शामली। कस्बा बनत में महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। वाल्मीकि मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ मंदिर समिति के प्रधान देवेंद्र घावरिया, विशिष्ट अतिथि शामली मंदिर समिति के प्रधान प्रदीप मायूस ने किया। शोभायात्रा में महर्षि वाल्मीकि, लव-कुश, राधा-कष्ण, शंकर व पार्वती की झांकियां और महर्षि वाल्मीकि का रथ शामिल रहा। शोभायात्रा मुख्य बाजारों और मार्गों से होते हुए मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। इस अवसर पर पिंटू घावरिया, संजय सौदाई, सुमित, बोबी, भूरा, हरपाल सिंह, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।

शामली के मोहल्ला बड़ी आल में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्पअर्पित करते श्रद्धालु।- फोटो : SHAMLI

शामली नगर पालिका में महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित करते कर्मचारी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें