पालिका सीमा विस्तार से बाहरी बस्तियों के लोगों को फायदा
शामली, कैराना। नगर पालिका के सीमा विस्तार के बाद पालिका का क्षेत्रफल 5.11 वर्ग किमी से बढ़कर की 17.63 वर्ग किमी हो गया। पालिका में ग्राम पंचायत आर्यपुरी देहात को भी शामिल कर लिया गया। ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत का अस्तित्व बचाने के लिए हाईकोर्ट की शरण ली है।
कैराना नगर पालिका में ग्राम पंचायत आर्यपुरी देहात, ब्लॉक कॉलोनी, बंजारा बस्ती, बदलूगढ़, इस्लाम नगर, गुलशन नगर, सुंदर नगर, सफा कॉलोनी, बारा दरी, खुरगान रोड आदि नए इलाकों को शामिल किया गया है। 2017 के नगर निकाय चुनाव के दौरान नगर पालिका के 65094 मतदाता थे, लेकिन सीमा विस्तार बढ़ने के कारण 20 हजार मतदाताओं के बढ़ने की संभावना है।
- गुलशन नगर वार्ड-5 अब बनेगा वार्ड 26, दो माह पूर्व बिछाई गई पाइप लाइन
पानीपत रोड मुस्लिम बाहुल्य कॉलोनी गुलशन नगर में सड़क, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, साफ सफाई नहीं थी। सीमा विस्तार के बाद करीब दो माह पहले पालिका ने कॉलोनी में पेयजल के लिए पाइप लाइन बिछवा दी गई।
-गुलशन नगर निवासी यूनुस ने बताया कि वह निकाय चुनाव में वोट तो डालते हैं। लेकिन पालिका द्वारा कोई सुविधा नहीं दी जाती। उसका मकान पीएम आवास योजना में चयनित हो गया था, लेकिन हाउस टैक्स की रसीद नहीं होने के कारण मकान नहीं बन सका।
- कॉलोनी निवासी आरिफ ने बताया कि कॉलोनी में पेयजल की बड़ी समस्या थी। दो माह पूर्व पाइप लाइन बिछवा दी गई। लेकिन टंकी का कनेक्शन लेने के लिए 21 सौ रुपये फीस व अन्य खर्च गरीब नहीं उठा सकता।
- कॉलोनी निवासी आसिफ ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि नगर पालिका की ओर से सड़क निर्माण कराया जाएगा। बरसात में सड़कों से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। हाउस टैक्स देने में कोई परेशानी नहीं होगी।
--
आर्यपुरी ग्राम प्रधान ने सीमा विस्तार पर हाईकोर्ट में डाली याचिका
आर्यपुरी देहात की ग्राम प्रधान आसमा ने बताया कि सीमा विस्तार में उनकी ग्राम पंचायत को शामिल करने के बारे में उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई थी। वह जनता से चुनकर प्रधान बनीं हैं। हाईकोर्ट से दायर की गई याचिका पर नगर पालिका व प्रशासन को नोटिस भेजे गए हैं। हाईकोर्ट में सुनवाई की अगली तारीख 19 अक्तूबर है। उन्हें उम्मीद है कि कोर्ट उनके हक में फैसला देगी।
कैराना नगर पालिका सीमा विस्तार स्टोरी-पानीपत रोड पर गुलशननगर की खस्ता हाल सडक- फोटो : SHAMLI
कैराना नगर पालिका सीमा विस्तार स्टोरी-गुलशननगर निवासी युनुस- फोटो : SHAMLI
कैराना नगर पालिका सीमा विस्तार स्टोरी-गुलशननगर निवासी आरिफ- फोटो : SHAMLI
कैराना नगर पालिका सीमा विस्तार स्टोरी-गुलशननगर निवासी आसिफ- फोटो : SHAMLI