कैराना में महर्षि कालू बाबा जन्मोत्सव पर हवन यज्ञ में आहूति देते श्रद्धालु।
- फोटो : SHAMLI
हर्षोल्लास के साथ मनाया महर्षि कालूबाबा जन्मोत्सव
शामली, कैराना। मोहल्ला इकरामपुरा स्थित सिद्ध प्राचीन महर्षि कालू बाबा के मंदिर में कश्यप समाज के लोगों ने महर्षि कालूबाबा जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। हवन-यज्ञ कर प्रसाद वितरण किया गया। वक्ताओं ने समाज के लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।
हवन यज्ञ पंडित दिवाकर प्रसाद शास्त्री ने संपन्न कराया गया। हवन-यज्ञ के बाद एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कश्यप समाज को संगठित व जागरूक करने का आह्वान किया गया। मौके पर महर्षि कश्यप युवा सेवा समिति अध्यक्ष दीपक कुमार कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज को अब संगठित होने की आवश्यकता है। एक-दूसरे का साथ देकर समाज को ऊंचाइयों तक ले जाने की आवश्यकता है। कश्यप समाज को अब तक राजनीतिक पार्टियों द्वारा गुमराह किया गया है। अब कश्यप समाज किसी के बहकावे में नहीं आएगा। मौके पर पर देवीचंद कश्यप, सुरेश चंद कश्यप, जगदीप कश्यप, जयचंद कश्यप, पुरण कश्यप, चरण सिंह, नत्थूराम कश्यप, विजयपाल कश्यप, डॉ. श्रीपाल कश्यप, संजय कश्यप, आशु कश्यप आदि मौजूद रहे।