फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जयंती पर याद किए गए महाराज सूरजमल

Wed, 14 Feb 2024 01:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली महाराजा सूरज मल स्कूल में ​ महाराजा सूरज मल की जयंती पर केक काटते स्कूल प्रबंधक व कमेट
विज्ञापन
शामली। शहर के करनाल रोड पर महाराजा सूरजमल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने पर एक दूसरे को लड्डू खिलाकर भारत सरकार का आभार जताया। उधर, महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में अखिल भारतीय जाट जन जागृति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमेन्द्र सिंह नंबरदार ने कहा की महाराजा सूरजमल ने 80 युद्ध लड़े और सभी जीते। अखिल भारतीय जाट महासभा के जिलाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह पंवार ने कहा की जाट समाज की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ेंगे। चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर हम भारत सरकार का आभार जताते हैं। अखिल भारतीय जाट जन जागृति संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सचिन चौधरी ने कहा जाट समाज के युवा अपने जिम्मेदारी को समझे और अपनी संस्कृति को बचाने का कार्य करें। इस अवसर पर किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक, चौधरी रामसुख, प्रभात मलिक, प्रवीण निर्वाल, ब्रजवीर सिंह, अंजू खोखर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शौकेंद्र चौधरी ने की व संचालन संचालन देवराज पहलवान ने किया।
उधर, महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में छात्रों, शिक्षकों व सूरजमल मेमोरियल शिक्षा समिति के सदस्यों ने महाराजा सूरजमल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और केक काटा। छात्र लक्ष्य बालियान व यशवी ने महाराजा सूरजमल की वीरगाथा को विद्यार्थियों के साथ साझा करते हुए उनके बलिदान, शौर्य एवं साहस से छात्रों को अवगत कराया। स्कूल के मैनेजर श्यामपाल सिंह ने महाराजा सूरजमल के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदीप मलिक, राजकुमार वर्मा, सोमेंद्र चौहान, डॉॅ. सनसपाल मलिक, बिजेंद्र पाल वर्मा, देशपाल सिंह, प्रधानाचार्य विनोद शर्मा, ब्रजबीर सिंह, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।

शामली महाराजा सूरज मल स्कूल में महाराजा सूरज मल की जयंती पर केक काटते स्कूल प्रबंधक व कमेट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें