झिंझाना क्षेत्र के गांव वेदखेड़ी में श्री गणेश जी महाराज की प्रमिता स्थापित करते श्रद्धालु।
- फोटो : SHAMLI
भक्तों ने श्रीगणेश की महाआरती की
शामली। बुढ़ाना रोड पर आयोजित गणपति महोत्सव में दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं ने श्रीगणेश पूजा-अर्चना की।
आयोजन समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनय पांचाल ने बताया कि प्रतिदिन महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे है। कार्यक्रम 19 सितंबर 2021 तक चलेगा। इस अवसर पर रमेश चंद, महेंद्र कुमार, मधुसूदन गौड़, संजय कुमार, पप्पू, करुणा, तरुण, रोहित विश्वकर्मा, पुनीत द्विवेदी, शुभम जांगिड़ मौजूद रहे। उधर, झिंझाना में गणेश उत्सव के दौरान थाना क्षेत्र के वेदखेड़ी गांव में शुक्रवार शाम गांव की परिक्रमा कर जागरण में भगवान गणेश का गुणगान किया। शनिवार को गणेश जी की प्रतिमा को पंचायत घर में विराजमान किया गया। इस उत्सव के दौरान बच्चों की सुंदर और मनमोहक झांकियां सजाई गई। मौके पर राजेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, रवि कुमार, मोनू, सागर, सौरभ, विकास, जयंत, मनोज, सन्नी, मनीष मौजूद रहे।