फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया

Sun, 10 Feb 2019 11:14 PM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
awarness - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। शासन के निर्देश पर चल रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन परिवहन विभाग ने गोष्ठी का आयोजन कर ई-रिक्शा चालकों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। चार फरवरी से 10 फरवरी तक शासन के निर्देश पर सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया ताकि सड़क हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन


रविवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन नाला पटरी हाजीपुरा में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में एआरटीओ मुंशीलाल ने ई रिक्शा चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी और उनका पालन करने का आह्वान किया। नशे की हालत में वाहन न चलाए और यातायात नियमों का पालन करे। इसके बाद प्राइवेट बस स्टैंड पर कार्यक्रम आयोजित कर चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। इसी के साथ सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन किया गया। मौके पर ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारी पवन सिंह, चुन्नू कश्यप, मांगेराम कश्यप, नासिर, सोनू, हासिम, राशिद मंसूरी, अवनीश गुप्ता, हासिम, विनोद, अरविंद, सुशील, राकेश, हारुण, ओमपाल कश्यप, जलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें