जलालाबाद। नगर पंचायत प्रांगण में अरविंद पपेट ग्रुप ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। लखनऊ से आए कलाकार अरविंद श्रीवास्तव व केशव शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम में प्रस्तुति देकर नागरिकों को साफ-सफाई, स्वस्थ जीवन, बीमारियों को केसे दूर भगाना है, जीवन को कैसे जीना है आदि जीवन उपयोगी बातों के साथ कुष्ठ रोग के उपचार के बारे में बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन अब्दुल गफ्फार ने फीता काटकर किया। नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों के साथ नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे।