शामली। मोहल्ला दयानंद नगर में वैश्य समाज की बैठक जिलाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र गोयल के आवास पर हुई। जिसमें 8 जनवरी 2022 को कानपुर में होने वाले विशाल एकता महापर्व में भारी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गय। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री नंद कुमार नंदी के प्रतिनिधि दीपक गुप्ता मौजूद रहे। बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर कंबल और रजाई वितरण किया गया। बैठक में वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष डॉक्टर राजेंद्र गोयल, साइमा के चेयरमैन अंकित गोयल, नरेंद्र अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, पंकज गुप्ता सभासद, जिला कोषाध्यक्ष रवि संगल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मानस संगल, अखिल गोयल, शशि गोयल, विनोद गोयल एडवोकेट, विनय, विशाल गोयल, शालू गर्ग, अंजलि गर्ग आदि मौजूद रहे।