शामली श्री श्री कात्यायनी देवी ट्रस्ट धर्मार्थ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रत्रिका का विमोच?
- फोटो : SHAMLI
शामली। नई मंडी स्थित गोशाला भवन में मां कात्यायनी यज्ञ का आयोजित किया गया। नववर्ष के मौके पर धर्म पंचांग पत्रिका का विमोचन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने धर्म पंचांग पत्रिका का विमोचन किया गया। कहा कि भविष्य को बचाने के लिए हमें कोरोना को मात देनी ही होगी। ट्रस्ट संस्थापक अध्यक्ष अंबरीश संगल कहा कि नि:सहाय व वंचित मानवों की सेवा के लिए पुन: मास्क वितरण व भोजन सामग्री कि किट वितरण का कार्य किया जाएगा। चतुर्थ मां कात्यायनी प्रदूषण मुक्ति यज्ञ व पंचम गोसेवा के कार्यों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संत महिपाल शर्मा का अभिनंदन स्वागत ट्रस्ट द्वारा किया। मौके पर ट्रस्ट अध्यक्ष आशीष संगल, समिति अध्यक्ष सतीश गोयल, अरविंद संगल, पंडित महिपाल शर्मा, पवन गोयल, रोबिन गर्ग मौजूद रहे।